फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गंगादशहरा पर पतंगों से पटेगा अंबर

गंगादशहरा पर पतंगों से पटेगा अंबर

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। गंगादहशरा पर कैटरीना की डोर शहर के पतंगबाजों के हाथ होगी। चौंकिए मत, कुछ इन्हीं नामों की पतंगे बाजार में उपलब्ध हैं। इस फेहरिस्त में दीपिका, प्रियंका के साथ ही शाहरुख और सलमान के नाम भी शामिल हैं। बच्चे हों या बूढ़े सभी गंगा दशहरा पर पतंगा उड़ाने और पेंच लड़ाने को बेताब हैं।
विज्ञापन

बाजार में बच्चों, युवाओं के साथ ही कुछ उम्रदराज लोग भी पतंग, मांझा खरीदते देखे जा रहे हैं। सभी की योजना अंबर को पतंगों से पाट देने की है। गंगादशहरा पर पतंग उड़ाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस दिन हर उम्र के लोग पतंगबाजी का लुत्फ लेते हैं। तो हो आप भी जाइये तैयार और ये काटा, वो काटा... के सुर में सुर मिलाने के लिए पतंगबाजी का सामान लेकर छतों पर पहुंच जाइए। इस पर्व को उम्र की सीमा से पार ले जाकर मनाइए और परिवार के साथ जमकर पतंगबाजी का लुत्फ लीजिए।
विज्ञापन

-----------------------------------
पतंगाें का बाजार गर्म
पतंग विक्रेता रमेश और रोहित ने बताया कि पर्व पास आने के साथ ही पतंगों का बाजार गर्मा गया है। बाजार में शाहरुख, सलमान, करीना, कैटरीना, विद्या बालान के नाम और फोटो छपी पतंगें खूब बिक रही हैं। पॉलीथिन की पतंगें सस्ती होने के कारण ज्यादा मात्रा में बिक रही हैं। वहीं चाइनीज पतंगें भी लोगों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
ढील दे दे ढील दे रे भैया...
दशहरा पर पतंगबाजी के साथ लोग गाने भी सुनते हैं। पहले डैक पर गाने बजाए जाते थे आज मोबाइल फोन, लैपटॉप और डीवीडी प्लेयर का इस्तेमाल होता है। छातों पर साउंड सिस्टम लगाकर लोग पतंगबाजी का मजा लेते हैं। इनमें कुछ इन गानों की खास मांग रहती है। चली चली रे पतंग मेरी चली रे..., ढील दे दे ढील दे रे भैया... आदि।
------------
जलेबी कचौड़ी वाले भी उत्साहित
गंगा दशहरा पर पतंग बेचने वालों के साथ ही जलेबी कचौड़ी वाले भी उत्साहित हैं। इस दिन पतंगबाजी के साथ जलेबी कचौड़ी का खाने की परंपरा है। इसके लिए विक्रेताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

-----------
बच्चों का रखें ध्यान
पतंगों के इस पर्व पर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खास तौर जिन छतों पर रेलिंग नहीं है। छतों पर पतंगों के पीछे भागते बच्चे अक्सर दुर्घटना का शिकार होते आए हैं। थोड़ी सी सावधानी अपनाने से त्यौहार का मजा दोगुना हो सकता है।
-------------------
पतंग भी छूटी महंगाई की मार से
खाने-पीने की चीजें, कपड़े, फ्यूल के साथ ही पतंगें भी महंगाई की मार से अछूती नहीं हैं। इनके दामों में भी तेजी से इजाफा हुआ है।
पतंग - 5 से 150 रुपये
रील सादा - 50 से 150 रुपये
मांझा - 50 से 200 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed