{"_id":"2-60061","slug":"Mathura-60061-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकट को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल टिकट को लेकर दो पक्ष भिड़े
Mathura
Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। बुधवार की सुबह वृंदावन रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्ष भाग खड़े हुए।
तत्काल टिकट के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में नियत स्थान पर हर रोज प्रात: 8 बजे लोग कतारबद्ध खड़े होते हैं। उसके बाद काउंटर से नंबर के हिसाब से टोकन दिए जाते हैं। इस टोकन की व्यवस्थाओं को लेकर दो पक्षों में बुधवार को विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। जब लोगों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो वे लोगों से ही उलझने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख झगड़ा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। स्टेशन इंचार्ज एसपी शर्मा ने बताया कि तत्काल टिकट की वजह सेे हर रोज यहां विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दे दी है, जो कभी भी छापा मार सकती है।