फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पालिकाध्यक्ष सहित विपक्षी सभासदों को नोटिस

पालिकाध्यक्ष सहित विपक्षी सभासदों को नोटिस

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक के प्रस्तावों पर विरोध और अल्पमत में होने के बावजूद स्वीकृति दिए जाने पर शासन ने जिला प्रशासन कोे जांच के आदेश दिए हैं। इस पर जांच अधिकारी एडीएम कानून व्यवस्था ने चेयरमैन सहित 24 सभासदों को नोटिस जारी किए हैं। सभी से अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

मथुरा नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक एक सितंबर 2012 को हुई थी। इसमें सात प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें करीब 13 करोड़ रुपये के पुराने भुगतान का प्रस्ताव भी शामिल था। इसमें अधिकांश प्रस्तावों का बहुमत से विपक्ष ने विरोध किया। चंद मिनटों में ही हंगामे के कारण बैठक पूरी हो गई लेकिन पालिका प्रशासन ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृत दर्शा दिया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पहले जिला प्रशासन से की गई। शपथ पत्र भी दिए लेकिन यहां टालमटोल को देख शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस पर विशेष सचिव नगर विकास ने डीएम को जांच के आदेश दिए। डीएम ने जांच की जिम्मेदारी एडीएम कानून व्यवस्था को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एडीएम कानून व्यवस्था अरुण कुमार ने विपक्षी सभासदों से 29 जनवरी तक साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रखने को कहा है। इधर, जांच अधिकारी ने पहली बोर्ड बैठक के संदर्भ में पालिकाध्यक्ष से भी जवाब मांगा है। इसमें पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है कि पालिका के कर्मचारी, अधिकारी और ठेकेदारों से सांठगांठ कर मनमाने तरीके से बहुमत न होने पर भी प्रस्ताव पारित कर लिए गए। इसका जवाब तत्काल पालिकाध्यक्ष से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed