Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डॉक्टर ने नर्स के साथ किया दुराचार

डॉक्टर ने नर्स के साथ किया दुराचार

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। एक चिकित्सक पर हरियाणा से फुसलाकर लाई गई एक नर्स को बेहोश कर उससे दुराचार करने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित नर्स के भाई ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं नर्स का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के मेवात क्षेत्र निवासी एक युवती जिला पलवल के नूह स्थित ओम हास्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत है। बताया गया है कि 12 दिसंबर की शाम उसको हॉस्पिटल का मालिक एमबीबीएस डॉक्टर डा. सुभाष वृंदावन में क्लीनिक के लिए भूमि खरीदने के बहाने गाड़ी से वृंदावन ले आया। पुलिस के अनुसार डाक्टर ने यहां रमणरेती मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण लॉज में कमरा लिया। यहां डॉक्टर ने नर्स को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर वह बेहोश गई। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने नर्स के साथ दुराचार किया। अगले दिन नर्स ने इस घटना से अपने परिवारीजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिवार वालाें ने हरियाणा पुलिस से शिकायत की। हरियाणा पुलिस ने उन्हें वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवती के भाई के प्रार्थना पत्र पर आरोपी डाक्टर सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित युवती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed