फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   70 feet effigy of Ravana is ready, it will be burnt today

Mathura News: 70 फीट के रावण का पुतला बनकर तैयार, आज होगा दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
70 feet effigy of Ravana is ready, it will be burnt today
मथुरा। शहर के रामलीला मैदान में मंगलवार को रावण के 70 फीट के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को पूरे दिन खान परिवार पुतले को अंतिम रूप देता रहा। इस परिवार की चार पीढि़यां 30 साल से रावण के पुतले को बनाती आ रही हैं।
विज्ञापन


रामलीला मैदान पर पुतला दहन की तैयारी पूरी हो चुकी है। 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला भी लगभग बनकर तैयार है। रावण के पुतले को जीवंत रूप देने के लिए छोटे खान फारुकी और उनके तीन बेटे दिन रात मेहनत कर रहे हैं। बांस, बल्ली, रस्सी, कागज, चमकीली पन्नी और सुतली के इस्तेमाल से रावण के साथ अहिरावण, मेघनाथ, सुलोचना और ताड़का का पुतला बना रहे हैं। यू तो खान परिवार के सभी सदस्य आम दिनों में पायल बनाने का काम करते हैं, लेकिन जैसे ही रामलीला का समय नजदीक आता है छोटे खान बेटे शाहिद, जाहिद, रोहित और दो कारीगरों राजा बाबू और मुन्ना के साथ रावण का पुतला बनाने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन


बेजान पुतले में जान डालने के लिए हर दिन करीब आठ से दस घंटे मेहनत करते हैं। 65 वर्षीय छोटे खान फारुकी ने बताया कि वो 15 साल की उम्र से बाबा के साथ रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। पुतला तैयार होने के बाद उसमें आतिशबाजी भरी जाती है। पुतला बनाने के लिए सारा सामान वो मथुरा के अलग-अलग बाजारों से खरीदते हैं। इस बार पुतला बनाने में करीब 70 हजार रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed