{"_id":"5873d1e84f1c1b577fba8383","slug":"51000-recovery-from-the-village-peery-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पीरी से होगी 51000 की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पीरी से होगी 51000 की रिकवरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट ब्लाक के गांव पीरी के प्रधान ने पुराने शौचालयों की मरम्मत कराकर उसे नया रूप दे दिया और नए शौचालय बनवाने का भुगतान ले लिया। जांच में मामला खुल गया। अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान से 51000 रुपये की रिकवरी के आदेश दिए हैं।
गांव पीरी में ग्राम प्रधान ने प्राइमरी पाठशाला और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय बनवाए। इसके लिए 51000 रुपये से अधिक ग्राम पंचायत के खाते से निकाल लिए। तहसील दिवस में गांव पीरी के नवेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने मांट के एडीओ से इसी जांच कराई। रिपोर्ट के अनुसार बताई गई जगह पर शौचालय बने थे। ग्राम प्रधान ने उन्हीं पर टाइल लगाकर और सफेदी कराकर नया रूप दे दिया। इसमें ग्राम प्रधान की ओर से 38000 से अधिक की सामग्री और 13500 रुपये की मजदूरी बताई गई।