फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   50 MLD dirty water falling directly into Yamuna

Mathura News: यमुना में गिर रहा सीधे 50 एमएलडी गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 MLD dirty water falling directly into Yamuna
मथुरा। एनजीटी ने मथुरा-वृंदावन में यमुना प्रदूषण नियंत्रण संबंधी आदेशों की अवहेलना पर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी किया है। साथ ही नगर आयुक्त मथुरा को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल एनजीटी की सख्ती के बावजूद मथुरा-वृंदावन में 50 एमएलडी से अधिक गंदा पानी यमुना में गिर रहा है। मथुरा-वृंदावन में यमुना प्रदूषण को लेकर 1998 से अब तक हाईकोर्ट और एनजीटी की निगरानी हो रही है। इसके बावजूद प्रदूषण कम होने के बजाए निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में 50 एमएलडी से अधिक गंदा पानी सीधे यमुना में गिरता है। इसमें मथुरा और वृंदावन ही नहीं कोसी, छाता का औद्योगिक कचरा भी शामिल है। वृंदावन में सुनरख पर कोसी, छाता और शेरगढ़ सहित रुक्मिणी विहार का गंदा पानी सीधे यमुना में जाता है। इसे रोकने की अब तक कोई व्यवस्था नहीं है। वृंदावन के अन्य टेप नालों का पानी भी यमुना में गिर रहा है। दो साल पहले परिक्रमा मार्ग में टूटी सीवर की अब तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे शहर का गंदा पानी भी यमुना में जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा क्षेत्र में मसानी पंपिंग स्टेशन आए दिन उफन जाता है। इससे शहर का करीब 40 प्रतिशत गंदा पानी यमुना में जाता है। इसमें शहर की औद्योगिक इकाइयों का रसायनयुक्त पानी भी शामिल है। अंबाखार नाले का बड़ा हिस्सा, काला पत्थर नाला, औरंगाबाद अप और डाउन नाला भी सीधे यमुना में गिर रहा है। जल निगम की एजेंसियों द्वारा संचालित स्वामीघाट, बंगालीघाट, मसानी पंपिंग स्टेशन भी ओवर फ्लो हो जाते हैं। नगर निगम द्वारा इस पर कोई कार्रवाई न किए जाने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेश भी यमुना में नालों के इस प्रदूषण को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि नगर आयुक्त भी अब एनजीटी की कार्रवाई की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed