{"_id":"67e7c3048569fe57f000cab9","slug":"50-bigha-wheat-crop-burnt-in-mathura-farmers-shed-tears-seeing-their-hard-work-burning-in-front-of-their-eyes-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता पर टूटा कहर: मथुरा में जल गई 50 बीघा गेहूं की फसल, रो पड़े किसान; बोले- भूखे मर जाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता पर टूटा कहर: मथुरा में जल गई 50 बीघा गेहूं की फसल, रो पड़े किसान; बोले- भूखे मर जाएंगे बच्चे
Sat, 29 Mar 2025 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:24 PM IST
सार
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में विद्युत तारों से निकली चिंगीरा से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
खेत में जली फसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बलदेव की गांव नगला मोहन और जुगसना में शुक्रवार को दोपहर में जर्जर विद्युत तारों के आपस में टकरा जाने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग चारों ओर खेतों में फैलती चली गई, जिससे लगभग 50 बीघा गेहूं के खेतों में आग लगने से गेहूं की फसल पूरी तरह खाक हो गई। किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
नगला मोहन के किसान बृजमोहन पुत्र प्रेम नारायण, राजवीर सिंह पुत्र गिरिराज सिंह, महावीर सिंह पुत्र गिरिराज सिंह अमर सिंह पुत्र रोशन लाल, बलवीर सिंह आदि किसानों के खेतों में 50 बीघा खड़ी फसल गेहूं की जलकर नष्ट हो गई। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीण मौके पर काफी संख्या में पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन हवा तेज चलने के कारण सूखी फसल होने से गेहूं के खेतों में आग विकराल रूप धारण करती चली गई।
आग लगने से फसल पूरी तरह चौपट हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन तब तक आग से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने निरीक्षण किया। एसडीएम व तहसीलदार को सूचना देकर शीघ्र मुआवजे की मांग की। इस दौरान उमेश चौधरी, कृष्णवीर सिंह, हरपाल सिंह, केदारी प्रधान ने बताया आग काफी विकराल थी, जिस पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।