फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   5 more attackers who beat up brides and baraatis arrested

UP: दुल्हनों पर फेंका कीचड़...बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने पांच हमलावर किए गिरफ्तार; एक है नाबालिग

Thu, 27 Feb 2025 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

दुल्हनों पर कीचड़ फेंकने और बरातियों को पीटने वाले पांच हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक नाबालिग है, जिसे सुधार गृह भेजा गया।
 

विज्ञापन
5 more attackers who beat up brides and baraatis arrested
रिफाइनरी पुलिस की गिरफ्त में खड़े दुल्हनों और बरातियों को पीटने के आरोपी

विस्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस ने दुल्हनों और बरातियों को पीटने वाले पांच आरोपियों को बुधवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया। जबकि नाबालिग को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। यहां से उसे सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच दिन में 15 हमलावरों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि दुल्हनों और बरातियों को पीटने वाले नामजद आरोपी टाउनशिप स्थित कांशीराम कट के पास भागने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हमलावरों के नाम गांव गौशाला निवासी उदयवीर उर्फ ऊदल, अमित, गांव करनावल निवासी अजय, शिशुपाल है। इसके अलावा गांव करनावल का एक हमलारोपी नाबालिग है। बताया कि इससे पूर्व पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब बरातियों से मारपीट का जो वीडियो है उसमें से अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस की एक टीम इस कार्य में पहले से ही जुटी हुई थी। पुलिस ने कुछ अज्ञात हमलावरों की पहचान भी कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस दबिश देने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed