फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   40 lakh will get benefit by samajvadi pension in state

प्रदेश में 40 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन

Sun, 28 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 28 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
40 lakh will get benefit by samajvadi pension in state
प्रभारी मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने जिले में समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 लाख परिवारों को योजना का लाभ दिए जाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना से गरीबों का उत्थान चाहती है।
विज्ञापन

 
शनिवार को राजीव भवन के निकट आयोजित समारोह में 500 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस योजना से प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 30 प्रतिशत, अल्पसंख्यक समाज के 25 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के 45 प्रतिशत परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मैला उठाने, दैनिक मजदूर, खोमचा और फेरी लगाने वाले, एकल महिला मुखिया, विकलांग मुखिया परिवार को प्राथमिकता दी गई है। इसमें चयनित लोग निर्धारित मापदंड पूरा करते हैं तो पेंशन में 50 रुपये प्रतिमाह का इजाफा किया जाएगा। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार ने जनपद में चयनित 27379 परिवारों की जानकारी दी। यह भी बताया कि प्रभारी मंत्री के माध्यम से आठ माह की पेंशन जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राशि ई-पेमेंट के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचा दी गई है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. उमाशंकर शर्मा ने पेंशन योजना के चयन और आगामी प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरदार सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल, सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, ठाकुर किशोर सिंह आदि मौजूद थे।



स्कूलों का लोकार्पण
प्रभारी मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने समाजवादी पेंशन योजना के प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान जनपद में नवनिर्मित नौ राजकीय हाईस्कूल का लोकार्पण और छह मॉडल स्कूलों का शिलान्यास किया। इस मौके पर डीआईओएस अरुण कुमार दुबे और देवेश यादव, राजेश कुमार बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed