फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   33.59 karod se banega naya toorist phaisilitee sentar, pariyojana ko milee sveekrti

UP: वृंदावन में बनेगा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर,  33.59 करोड़ रुपये का बजट हुआ निर्धारित; ये सुविधाएं मिलेंगी

Thu, 03 Apr 2025 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 10:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन में नए टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 33.59 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
 

विज्ञापन
33.59 karod se banega naya toorist phaisilitee sentar, pariyojana ko milee sveekrti
मथुरा। कुछ इस तरह होगा नया टीएफसी - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने एक नए टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) के निर्माण की योजना बनाई है। शासन ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है और इसके लिए 33.59 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह टीएफसी वर्तमान टीएफसी के पीछे निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि इस विस्तार परियोजना का क्षेत्रफल 9818 वर्ग मीटर होगा। इसमें 67 कमरे बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 268 बेड की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, 100 लोगों के ठहरने के लिए एक और डॉरमेट्री का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पति की करंट लगाकर हत्या...लाल-नीला तार और हीटर हुआ बरामद, वांछित पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा नई टीएफसी में श्रद्धालुओं के लिए एक रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा, जिसमें 60 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इस रेस्टोरेंट के अलावा, पांच दुकानें, एक आधुनिक डिजाइन वाला फूड कोर्ट, कांफ्रेंस हॉल और शौचालय ब्लॉक भी बनाए जाएंगे। वाहन पार्किंग की सुविधा भी इस परियोजना में शामिल की जाएगी। सीईओ ने बताया कि शासन की स्वीकृति के बाद अब इस परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

वर्तमान टीएफसी की स्थिति
वृंदावन में पागल बाबा मंदिर के पास और सौ सैय्या अस्पताल के सामने स्थित वर्तमान टीएफसी में 350 लोगों के ठहरने की क्षमता है। इसमें आठ कमरे और छह डॉरमेट्री हैं, साथ ही एक रेस्टोरेंट भी है, जहां समूह में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाना बनाने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, इस टीएफसी में पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है। इस टीएफसी का संचालन उज्ज्वल ब्रज संस्था द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed