{"_id":"67ee0162d04c81d7100cdc57","slug":"husband-killed-by-electrocution-red-blue-wire-and-heater-recovered-wanted-wife-arrested-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति की करंट लगाकर हत्या...लाल-नीला तार और हीटर हुआ बरामद, वांछित पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति की करंट लगाकर हत्या...लाल-नीला तार और हीटर हुआ बरामद, वांछित पत्नी गिरफ्तार
Thu, 03 Apr 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:02 AM IST
सार
पति की करंट लगाकर हत्या के मामले में वांछित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया लाल-नीले रंग का तार और हीटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन की थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाल-नीला तार और हीटर भी बरामद किया है।
आगरा के बाह निवासी राकेश सिंह पुत्र सरनाम सिंह ने 2 अक्तूबर 2024 को वृंदावन थाने में महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके भाई विजयपाल सिंह की करंट लगाकर हत्या की गई और शव को ठिकाने न लगा पाने के बाद एक झूठी कहानी बनाई गई।
इस मामले की विवेचना अपराध शाखा फिरोजाबाद द्वारा की जा रही थी। हत्या में शामिल महिला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। संवाद