{"_id":"67a7a51cd7568b78de010dd4","slug":"29-saal-baad-sthaayee-ste-khaarij-ab-banegee-sadak-mathura-news-c-29-1-agr1017-353582-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 29 साल बाद स्थायी स्टे खारिज, अब बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 29 साल बाद स्थायी स्टे खारिज, अब बनेगी सड़क
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। मार्ग को अपना बताकर स्थायी स्टे को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब नगर पंचायत यहां सड़क का निर्माण कराएगी।
कस्बे के बिजली घर के पास स्थित सार्वजनिक माली मोहल्ला मार्ग को चंद्रभान शर्मा अपना बताते हुए सन् 1996 में सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट छाता में वाद दायर किया। मामले में उन्हें कोर्ट से स्थायी स्टे भी ले लिया था। इस कारण अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेयी की पैरोकारी के कारण सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट ने स्थायी स्टे को खारिज कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि पद्म फौजी ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग को चंद्रभान शर्मा वर्ष 1996 से अपना बता रहे थे। उनका स्थायी स्टे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब जल्द मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।