फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   274 crores will increas development

274 कराेड़ से लगेंगे विकास काे पंख्ा

Sun, 28 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Sun, 28 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
274 crores will increas development
 लगभग 274 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं से जिले के विकास को पंख लगेंगे। आगामी वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 274 करोड़ की प्रस्तावित जिला योजना शनिवार को अनुमोदित कर दी गई। इसमें से 50.33 प्रतिशत बजट पेयजल, ग्रामीण विकास, संपर्क मार्ग जैसी आधारभूत आवश्यकताओं पर खर्च किया जाएगा। यह योजना पिछली जिला योजना के मुकाबले 2.29 गुना है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत डीएम राजेश कुमार ने 27489 लाख रुपये की जिला योजना के प्रस्ताव रखे। जिसे समिति ने अनुमोदित कर दिया। इसमें पेयजल, शिक्षा विकास, ग्रामीण संपर्क मार्ग, ग्रामीण आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा जोर दिया गया है। आधारभूत योजनाओं के लिए यह राशि 13834.71 लाख है, जो संपूर्ण जिला योजना का 50.33 प्रतिशत है। इसके अलावा जनपद में चयनित किए गए डा. राममनोहर लोहिया ग्रामों को संतृप्त करने के लिए भी अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन

दलित और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए 1965.83 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी 25.74 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। कृषि और औद्योगिक विकास के लिए 198.69 लाख, लघु सीमांत कृषकों की सहायता के लिए 360 लाख, पशुपालन एवं दुग्ध विकास के लिए 779.15 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लिए 125.46 लाख, पंचायती राज के लिए 2365.34 लाख, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए 1699 लाख का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को बताई प्राथमिकताएं
जिला योजना समिति की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी प्राथमिकताएं बताई। इसमें पूर्व मंत्री एवं छाता के विधायक तेजपाल सिंह, बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed