{"_id":"5751dbcd4f1c1b8c4910954f","slug":"27-died-in-jawahar-bagh-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग में मरने वालों की संख्या 27 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग में मरने वालों की संख्या 27 हुई
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरबाग खाली कराने को लेकर पुलिस और कब्जाधारियों के बीच हुई फायरिंग-आगजनी में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। एक महिला समेत 22 कब्जाधारियों के शव अब तक पुलिस ने बाग से बरामद किए जबकि तीन घायलों ने शुक्रवार दिन में आगरा के अस्पताल में दम तोड़ा। आपरेशन के दौरान 196 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 80 पुरुष और 116 महिलाएं शामिल हैं। उपद्रवियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। हमले में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव का पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को जवाहरबाग खाली कराने पहुंची पुलिस पर वहां अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई कब्जाधारी भी मारे गए। बृहस्पतिवार रात ही लोगों के मरने की पुष्टि हो गई थी। शुक्रवार को पहुंचे डीजीपी जवीद अहमद और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दो पुलिस अफसर शहीद हुए।
इन्हें मिलाकर 27 लोगों की मौत हुई जिनमें एक महिला समेत 22 कब्जाधारी हैं। तीन घायल कब्जाधारियों ने शुक्रवार को दिन में आगरा के एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 262 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब ढाई सौ घायलों का इलाज जनपद के प्राइवेट अस्पतालों में कराया जा रहा है। इनमें पुलिस वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने जवाहरबाग से भारी मात्रा में अवैध असलहे और गोला बारूद बरामद किया है। 47 तमंचे, 6 राइफल, 15 गाड़ियां और छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यहां से कुछ दस्तावेज भी पुलिस को मिले हैं जिनकी जांच कराई जा रही है।