फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   255 trees brought dead by shifting in NH 2 widening

एनएच 2 चौड़ीकरण में शिफ्ट कर लाए 255 वृक्ष मरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
255 trees brought dead by shifting in NH 2 widening
वृंदावन। दिल्ली से लेकर आगरा तक ६ लेन में तब्दील नेशनल हाइवे चौड़ीकरण में शिफ्ट कर तेहरा और फरह के जंगलों में लगाए गए सैकड़ों वृक्ष सूख गए हैं। उचित देखभाल और खाद पानी न मिलने से इनकी यह हालत हुई है। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी निजी कंपनी की थी।
विज्ञापन

वर्ष २०१५ से मथुरा की सीमा में शुरू हुए नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण के दौरान शुरुआत में सैकड़ों वृक्षों को काट दिया गया। वन विभाग ने वन संपदा को बचाने के प्रयास शुरू किए और पेड़ों को कटान रोककर ट्रांसप्लांट कराने पर विचार हुआ।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने गाजियाबाद की निजी एजेंसी रोहित नर्सरी को छाता से लेकर छटीकरा के बीच लगभग २५५ वृक्षों को नई तकनीक के सहारे (ट्रांसप्लांट) प्रत्यारोपण कर १५१ वृद्धास फरह के जंगल में और १०४ वृक्षों को मथुरा मार्ग पर तेहरा के जंगलों में शिफ्ट करने का ठेका दिया। इस योजना में गूलर, पापड़ी, पीपल, बरगद, नीम, जामुन, सीसम के साथ-साथ कदंब के वृक्षों को ट्रांसप्लांट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उचित देखभाल और खाद पानी न मिलने से अधिकांश पेड़ सूख गए हैं। निजी कंपनी से हुए तय अनुबंध में लगभग डेढ़ वर्ष तक पेड़ों को मीठे पानी से सींचने और खाद आदि देकर उन्हे जीवन दिया जाना था लेकिन कंपनी ने अपना कार्य संतोषजनक नहीं किया।

जिस कंपनी को इन पेड़ों का ट्रांसप्लांट करने का ठेका दिया गया था, उसने अपना कार्य ईमानदारी से नहीं किया। लापरवाही के कारण सभी पेड़ सूख गए।
ओम प्रकाश शर्मा, सेक्शन ऑफीसर वन विभाग
खारे पानी से नष्ट हो रही वन संपदा
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृंदावन विकास योजना में सड़क चौड़ीकरण में काटे गए वृक्षों के स्थान पर नए वृक्षारोपण के लिए वन विभाग की ओर से 2012 से लेकर 2020 के बीच सुनरख वन ब्लॉक में लगभग १२५००, छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर १९५०, रूक्मणी विहार में २ हजार, मथुरा वृंदावन मार्ग पर १ हजार, वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पांच सौ वृक्ष लगाए जाने थे लेकिन पानी के अभाव में अधिकांश वन संपदा सूख गई।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed