फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   250 people got corona vaccine

२५० लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
250 people got corona vaccine
मथुरा। महावैक्सीनेशन अभियान के तहत प्रथम पहल फाउंडेशन मथुरा ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से 29वां वैक्सीनेशन कैंप यमुना पैलेस अशुकुंडा घाट द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा में लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, एड मोती लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सराफ, प्रियेश अग्रवाल, संयोजक दिलीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल पोशाक वाले, गिरीश वर्मा, मीडिया प्रभारी अनुपम शर्मा, चंद्रपाल सिंह निषाद ने की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए निरंतर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि देश में इन दिनों ओमिक्रॉन के केस बढ़ रहे हैं। बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य है । अनुपम शर्मा बताया कि संस्था द्वारा अब तक लगभग 15,500 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर्स टीम के कृष्णा कांत, महेश निषाद, पंकज, कीर्ति इत्यादि ने 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक के 250 लोगों ने टीके लगवाए। वैक्सीनेशन अभियान सुबह 09 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलाया गया।
विज्ञापन

दूसरा वैक्सीनेशन कैंप आरएस कॉम्प्लेक्स बिरला मंदिर मथुरा में लगाया गया। इसका आयोजन प्रथम पहल फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल कनुआ, संगठन मंत्री मनीष शोडावला, डॉ. हरी किशन, एड मोती लाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी चंद्रपाल सिंह निषाद, गौरव पंडित ने किया। चिकित्सा विभाग की टीम के करन माहोर, दिनेश सोलंकी व मिथलेश कुमारी ने १२० लोगों को टीके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन ही कोरोना से बचाएगी : डीएम
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा है कि कोरोना से बचाव का सबसे सटीक तरीका कोरोना गाइड लाइन का पालन करना है। सभी को मास्क व दो गज की दूरी का पालन करना है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जानें ने बचें। सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया था। उन्होंने अपील की कि आप खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में मदद करें, जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे बिना देरी किए टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed