फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2.39 Lakh Cases Disposed Of Against a Total of 3.15 Lakh

Mathura News: 3.15 लाख के सापेक्ष 2.39 वादों का हुआ निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
2.39 Lakh Cases Disposed Of Against a Total of 3.15 Lakh
मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 3.15 लाख वादों के सापेक्ष 2.39 वादों का निस्तारण हो सका। इसमें प्रधान न्यायाधीश ने 16 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया है।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसमें 239888 वादों का निस्तारण सुलह समझौतों के आधार पर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा 1 फौजदारी व 21 सिविल वादों का निस्तारण किया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण द्वारा 63 वादों का निस्तारण कर 8.22 करोड़ रुपये की प्रतिकर राशि पीड़ित पक्षकारों को देने के आदेश किए।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही फौजदारी से संबंधित 32.04 हजार वादों का निस्तारण कर 5.92 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला। चेक बाउंस के 48 वादों का निस्तारण कर 1.96 करोड़ रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश दिए। इसी तरह विभिन्न बैंकों, मोबाइल कंपनियों के 1102 वादों का निस्तारण कर 6.02 करोड़ रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिला जेल में में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित ठाकुरजी की पोशाक, मुकुट, हथकरघा की साड़ियां आदि उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण राजेश चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव, अपर जिला जज रामकिशोर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed