फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2200 drivers and 1100 conductors will be on duty at Mudia fair

Mathura News: मुड़िया मेले को लेकर तैयारियां तेज...1100 बसों का किया जाएगा संचालन, 2200 चालक की लगेगी ड्यूटी

Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेला में 1100 बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। 

विज्ञापन
2200 drivers and 1100 conductors will be on duty at Mudia fair
मथुरा। नए बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मेले में इस बार 1100 रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों में 2200 चालक और 1100 परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डयूटी लगाने वाले चालक-परिचालकों की सूची निगम के अधिकारी बनाने लगे हैं।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 4 से 11 जुलाई तक मेला आयोजित होगा। मेले में प्रदेशभर से श्रद्धालु शामिल होते है। उन्होंने बताया कि इस बार 13 डिपो की बसें आएंगी। दूसरे डिपो से आने वाली प्रत्येक बस में 2 चालक और एक परिचालक की डयूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय डिपो की बसों में एक-एक चालक-परिचालकों की बस में ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरी तैयारियां शुरू हो चुकी है। रोडवेज निगम के अधिकारियों ने बताया कि परिवहन निगम ने इसके लिए बाहर से बसों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों का भी संयोजन किया गया है। जिन्हें भी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को देखभाल करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि भक्तों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। आगरा, फिरोजबाद से मथुरा और गोवर्धन के लिए 24 घंटे बसें संचालित रहेंगी।

अधिकारियों को अलग से दी जिम्मेदारी
एआरएम ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों लोग आते हैं, ऐसे में बसें जाम में फंस जाती हैं, इसके लिए अधिकारियों को अलग से जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चालक और परिचालक कोई गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं इसकी व्यवस्था भी परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस बार अलग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed