फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   200 buses had to be ordered from Agra for Barsana fair

Mathura News: बरसाना मेले के लिए आगरा से मंगानी पड़ीं 200 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
200 buses had to be ordered from Agra for Barsana fair
मथुरा। राधाष्टमी पर देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। उन्हें बरसाना पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने 120 बसों की व्यवस्था की थी। इसमें 30 एसी इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की गईं, लेकिन राधारानी के भक्तों के आगे रोडवेज की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या के आगे बस कम पड़ गईं। व्यवस्थाओं को ध्वस्त होते देख आनन-फानन आगरा से 200 बसें और मनाई गईं और उन्हें संचालन में लगाया गया। मेले में बसों को लगाने के कारण आगरा-मथुरा मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृषभान की लाडली श्रीराधारानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बीते सोमवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। परिवहन निगम ने नए बस स्टैंड एवं कोसीकलां से श्रद्धालुओं को बरसाना पहुंचाने को बसों का इंतजाम किया।
विज्ञापन


निगम ने श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 120 बसों का इंतजाम किया, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी थी बसें कम पड़ गईं। इधर, आगरा-मथुरा रोड पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यालय की तो आनन-फानन आगरा रीजन से 200 बसें मंगाई गईं। इन बसों को बरसाना तथा आगरा मथुरा मार्ग पर चलाया गया। तब जाकर श्रद्धालुओं को राहत मिली। शनिवार को राधाष्टमी मनाने के बाद श्रद्धालुओं के लौटने का क्रम शुरु हुआ जो रविवार को भी जारी रहा। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मेले के लिए विभिन्न मार्गों से बसों को हटाकर बरसाना के लिए संचालित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed