फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 years imprisonment for raping minor on the pretext of showing monkey

बंदर दिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष का कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping minor on the pretext of showing monkey
मथुरा। लगभग चार वर्ष पूर्व बंदर दिखाने के बहाने सात वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पॉक्सो प्रथम विशेष न्यायाधीश ने बीस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वाला अभियुक्त घटना के कुछ दिन बाद से जेल में बंद है।
विज्ञापन

मगोर्रा के एक गांव निवासी योगेश 26 सितंबर 2017 को गांव की करीब सात वर्ष की बालिका को बंदर दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। किसी प्रकार से परिजन को जानकारी हो गई। जब परिजन ने अभियुक्त के परिजन से जाकर शिकायत की तो मारपीट की। बालिका के परिजन ने थाना मगोर्रा में अभियुक्त योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को पॉक्सो प्रथम विपिन कुमार ने मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास मिलेगा। एडीजीसी अभिषेक कुमार ने बताया कि जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed