फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 trains canceled due to fog and remodeling work

Mathura News: कोहरे और रिमॉडलिंग कार्य के चलते 20 ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
20 trains canceled due to fog and remodeling work
मथुरा। जंक्शन पर रिमॉडलिंग कार्य और दिल्ली, मथुरा सहित उत्तर भारत में कोहरे के चलते रविवार को भी जम्मू-कन्याकुमारी रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। करीब 20 ट्रेनें रद्द रहीं। 15 से अधिक सुपरफास्ट गाड़ियां 8 से 15 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पर पहुंची। इसके चलते मप्र, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्रियों ने स्टेशन पर ही रात गुजारी। वहीं, कोहरे के कारण हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार कम रही। रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जिले में पिछले दो दिन से कोहरा तो कम है। मगर, पहाड़ों पड़ रही बर्फ के चलते सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री रहा। सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो सर्दी के कारण उनके पैर ठिठक गए। सुबह सैर के लिए जाने वाले लोग भी कम ही सड़कों व पार्कों में पहुंचे। वहीं, दोपहर में ही बादलों के बीच सूरज का लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शीतलहर ने लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया। शाम को भी पांच बजे से ही कोहरा और अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


यह ट्रेन रहीं रद्द

साईं नगर शिरडी सुपरफास्ट, नादेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, पुडुचेरी एक्सप्रेस, अंबिकापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अंबिकापुर सुपरफास्ट स्पेशल, सुशासन एक्सप्रेस, कोल्हापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, तिरुवंतरमपुरम सुपरफास्ट, मिलिमिनयम सुपरफास्ट, मैसूर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, कांगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, समता सुपरफास्ट, ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस, आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed