फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   17 lakh found from bankebihari temple locker

बांकेबिहारी की गुल्लक से निकले 17.45 लाख

Mon, 21 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 21 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
17 lakh found from bankebihari temple locker
17.45 लाख - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में एक गुल्लक खोली गईं। इसमें 17,45,170 रुपये की धनराशि निकली है। द्वारिकाधीश मंदिर की गुल्लक से 59,000 रुपये निकले हैं।  सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिस की निगरानी में रविवार दोपहर लगभग पौने 2 बजे बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लक खोले जाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


गुल्लक नंबर एक को खोलकर रकम गिनी गई। मंदिर प्रबंधन के 45 कर्मचारियों ने गुल्लक में निकले नोटों और सिक्कों की गिनती का कार्य शुरू किया। इन नोटों और सिक्कों की सुपुर्दगी के लिए केनरा बैंक के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि गुल्लक से एक हजार के 205 नोट, पांच सौ के 1,300 नोट मिले हैं। गुल्लक में नेपाली मुद्रा भी निकली है। इसके अलावा सोने, चांदी के आभूषण, राखी भी मिली है। इस दौरान मंदिर प्रशासक प्रबंधक उमेश सारस्वत,  हरिबाबू गौतम, गोविंद शर्मा, मोहनलाल गौतम आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल्लक में मिले आधार कार्ड, पेन कार्ड 
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की गुल्लकों से सोने, चांदी के आभूषण के अलावा पेनकार्ड, आधार कार्ड भी प्राप्त हुए हैं। गुल्लकों से निकल रहे 2005 से पूर्व के 500 के नोटों को बैंकों ने स्वीकार करने से मना कर दिया है। ऐसे कई नोट मंदिर की गुल्लकों से निकले हैं। मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि उनके सामने इससे एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।  


इस्कॉन ने जमा कराए सवा दो लाख रुपये
रमणरेती मार्ग स्थित कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर प्रबंध तंत्र की ओर से सोमवार को 2,25,000 रुपये जमा कराए गए। ये जानकारी मंदिर पीआरओ रवि लोचन ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed