फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   16 lakh recovered from bankebihari temple

बांकेबिहारी की तीन गुल्लकों में निकले 16 लाख

Sat, 19 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 19 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
16 lakh recovered from bankebihari temple
न गुल्लकों में निकले 16 लाख - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को मनाने के लिए उनके चरणों में हजार-पांच सौ के नोट ही नहीं सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई। शुक्रवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की तीन गुल्लकें खुलीं तो उनमें से 16 लाख से अधिक की धनराशि के साथ आभूषण और विदेशी मुद्रा और अन्य सामान भी निकला। गिनती के लिए 40 लोग लगाए गए। अभी 13 गुल्लकें बाकी हैं। इससे पहले सितंबर के पहले सप्ताह में ये गुल्लकें खोली गई थीं।
विज्ञापन


 मथुरा मुंसिफ  और मंदिर प्रशासक के आदेश पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृंदावन की ये तीन गुल्लक खोली गईं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध तंत्र के 40 कर्मचारियों ने गिनती की। इस दौरान केनरा बैंक, इंडियन बैंक के कर्मचारी गुल्लकों से निकली धनराशि, आभूषणों आदि की सूची बनाते रहे। दोपहर डेढ़ बजे चढ़ावे की रकम को गिनना शुरू किया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े चार बजे ये गिनती समाप्त हुई। गुल्लकों में कुल 16,44,909 रुपये निकले हैं। ये कार्य शनिवार को भी होगा। 
विज्ञापन


पर्यवेक्षक अधिवक्ता राधाचरण उपाध्याय, भरत सिंह आर्य, जयप्रकाश शर्मा और लेखपाल ओमप्रकाश पटेल सारी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।

8 से 10 दिन में पूरा होगा कार्य
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की 16 गुल्लकों में से शनिवार को 2 नंबर की गुल्लक, गर्भगृह और गणेश मंदिर वाली गुल्लक को खोला गया। दोपहर में मंदिर के पट बंद होने के बाद गिनती शुरू हुई। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 14 बड़ी और दो छोटी गुल्लकें हैं। इनकी गिनती का कार्य शुक्रवार को शुरू किया गया। शनिवार को खोली गई गुल्लकों में से एक हजार के 237 नोट, पांच सौ के 1,139 नोट और दो हजार के 2 नए नोट मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी 16 गुल्लकों में जमा रकम की गिनती करीब 8 से 10 दिन में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed