फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotee presented gold necklace worth 85 lakhs to banke bihari vrindavan

Mathura: बांके बिहारी की शरण में पहुंचा गजब का भक्त, पहनाया 85 लाख का सोने का हार; बोला- किसी को न पता चले नाम

Thu, 06 Jul 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Jul 2023 12:36 AM IST
सार

शयनभोग सेवा के दौरान रायपुर निवासी श्रद्धालु ने बांकेबिहारी को हार अर्पित किया, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है। सेवायत ने हार को ठाकुरजी को पहनाया। हार भेंट करने वाले श्रद्धालु ने सेवायत और मंदिर प्रबंधन से नाम जाहिर न करने की विनती की थी।

विज्ञापन
devotee presented gold necklace worth 85 lakhs to banke bihari vrindavan
बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो लाखों भक्त आते हैं, लेकिन बुधवार को ऐसा भक्त आया, जिसके हाथों में डेढ़ किलो वजन का सोने का हार था। वो चाहता था कि सेवायत हार बिहारी जी को धारण करा दें। पर उसकी एक शर्त ये भी थी कि उसका नाम किसी को भी बताया न जाए। 

विज्ञापन

एक माह में बनकर तैयार हुआ ये हार 

बुधवार शाम शयनभोग सेवा के दौरान मंदिर में रायपुर निवासी श्रद्धालु परिवार दर्शन के लिए पहुंचा था। उसने सेवायत से ठाकुर जी को सोने का हार धारण कराने की विनती की। इस दौरान मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे। 85 लाख रुपये की कीमत का हार देख सभी हैरान थे। बताया गया है कि इस हार को तैयार करने में एक माह का समय लगा। ये हार दिल्ली के एक ज्वैलर्स ने तैयार किया है। हार का डिजाइन भी श्रद्धालु ने खुद ही दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम सार्वजनिक न करने की अपील की

श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन से अपना नाम सार्वजनिक न करने की अपील की है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारीजी को श्रद्धालु द्वारा सोने का हार अर्पित करने की जानकारी मिली है। मंदिर कमेटी के नियम के अनुसार मंदिर सेवा के दौरान जो चढ़ावा ठाकुरजी पर अर्पित होता है, वह सेवायत के खाते में ही जाता है।

ये भी पढ़ें - इनसे समझो क्या होती है आजादी: पांच दशकों तक जंजीरों में जकड़ा रहा, अब राजू ले रहा खुली हवा में सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed