फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   126 CCTV cameras will keep an eye on anarchists, 4 watch towers will be built

Mathura News: अराजकतत्वों पर निगाह रखेंगे 126 सीसीटीवी कैमरे, 4 वॉच टावर बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
126 CCTV cameras will keep an eye on anarchists, 4 watch towers will be built
मथुरा। बैठक के दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री व अन्य अधिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया है। रंगोत्सव पर 126 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 56 स्थानों पर पार्किंग, चार वॉच टावर, 12 एंबुलेंस और 3 मेडिकल टीमें मौजूद रहेंगी। मेला क्षेत्र 7 जोन, 18 सेक्टर में बंटेगा। रविवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की अनुराग युक्त इस लीला को आज भी नंदगांव व बरसाना के लोग साकार करते हैं। वसंत पंचमी से ही दोनों गांवों के लोग लठामार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। बरसाना की विश्व प्रसिद्ध होगी 7 मार्च को लड्डू होली, 8 मार्च को लठामार होली और 9 मार्च को नंदगांव की लठामार होली का आयोजन होगा। गांव रावल की रंग लठामार होली 10 मार्च, श्रीकृष्ण जन्मस्थान व श्रीबांकेबिहारी मंदिर की फूल होली 13 मार्च को होगी।
विज्ञापन

होलिका दहन 14 मार्च को और 15 मार्च को दाऊजी का हुरंगा होगा। ये होली अपने आप में अनूठी है। हुरियारिनें इसमें चमचमाती लाठियां तड़ातड़ बरसती हैं लेकिन उन लाठियों में नफरत नहीं प्रेम भरा होता है। होली का आनंद लेने के लिए देश-दुनिया से लोग एकजुट होते हैं। रंगोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने समीक्षा बैठक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा है कि असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को लाइटिंग, प्रवेश द्वार, साज सज्जा समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम सीपी सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, सीईओ श्याम बहादुर सिंह और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
बरसाना में 56 पार्किंग, 94 बैरियर, 7 कुंडो की बैरिकेडिंग, 6 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। नंदगांव में 16 पार्किंग तथा 35 बैरियर बनाए जा रहे हैं।
----
जर्जर भवन स्वामियों को दिया जाएगा नोटिस
उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रंगीली गली में जर्जर मकानों व लटके छज्जों को हटाया जाए। नगर पंचायत बरसाना की अधिशासी अधिकारी को जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने को कहा है। साथ ही साफ सफाई के भी निर्देश दिए। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया है कि रंगीली गली के मकानों के छतों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। 126 सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी होगी। नेटवर्क की समस्या निदान के लिए समस्त मोबाइल कंपनी के मोबाइल टावर्स को लगाया जाएगा।

13 कैंप और 12 एंबुलेंस रहेंगी तैनात
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि बरसाना में 13 कैंप, 5 मोबाइल व बाइक एंबुलेंस, 12 एंबुलेंस, समस्त सीएचसी व पीएचसी एक्टिव मोड में रहेंगे। सभी स्थानों पर पर्याप्त दवाओं की सुविधा तथा चिकित्सकों की तैनाती रहेगी।


---
बरसाना के लिए चलेंगी 150 बसें
कैबिनेट मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बरसाना के लिए लगभग 150 बसें चलाने के निर्देश हैं। मथुरा से छाता एवं मथुरा से कोसी होते हुए बरसाना की ओर भी बसें चलाईं जाएंगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलावटी पनीर और मावा पर नजर रखें। आम जनमानस एवं दुकानदारों को फूड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed