{"_id":"66eece084334fbbaf00dbf5c","slug":"12-people-including-three-foreigners-who-came-to-mathura-for-conversion-were-arrested-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: धर्मांतरण पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा; चार बोरा धर्मग्रंथ मिलें... ताइवानी नागरिक से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: धर्मांतरण पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा; चार बोरा धर्मग्रंथ मिलें... ताइवानी नागरिक से पूछताछ जारी
Sat, 21 Sep 2024 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:15 PM IST
सार
तीर्थनगरी में मतांतरण कराने का बड़ा मामला सामने आया है। तीन बाहरी लोगों सहित 12 लोग पकड़े गए हैं। पूछताछ में बड़े रैकेट का राज खुल सकता है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मतांतरण का मामला सामने आया है। इंद्रपुरी कॉलोनी में बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदूवादियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची हाईवे थाना पुलिस एक ताइवानी नागरिक समेत करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को थाने लाई। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना हाईवे थाना क्षेत्र की है। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित राकेश कुमार के मकान में धर्मसभा का आयोजन कर हिंदू लोगों का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी मिली। वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। धर्म जागरण मंच के सदस्य भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
मौके पर एक मकान में करीब 50 महिलाएं थी। सामने ही दूसरे मकान में करीब 50 पुरुष मौजूद थे। दोनों मकानों के अंदर से हिंदूवादी नेताओं को करीब चार बोरे धर्मग्रंथ, लोगों के खाने का बिल, लैपटॉप, मोबाइल और खानपान का सामान मिला। हंगामा बढ़ा तो हाइवे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मकान के अंदर मौजूद एक ताइवानी नागरिक, मकान मालिक, उनकी पत्नी करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को पकड़कर पुलिस अपने साथ थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि ताइवानी नागरिक और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।