फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 lakh recovered from pocket of thakur bankebihari

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की दो गुल्लकों से निकले 10 लाख

Mon, 28 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 28 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
10 lakh recovered from pocket of thakur bankebihari
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार दो गुल्लक खोली गईं। गुल्लकों से 10,59,065 रूपये की रकम निकाली गई। इस रकम को पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, ओबीसी बैंक और सेंट्रल बैंक को सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


सेमवार दोपहर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी केमरों में खराबी आने के कारण मंदिर प्रबंधन ने दो कैमरों की व्यवस्था की। इस कारण 1 घंटे 35 मिनट देरी से गुल्लक खोलने का क्रम शुरु हुआ। पुलिस और मथुरा मंसिफ द्वारा तैनात किए गए पर्यवेक्षकों की देखरेख में सोमवार दोपहर 3.05 बजे गुल्लक नंबर 9 और 11 को खोलकर रकम गिनने का काम शुरु किया गया। नोटों और खेरीज गिनने का कार्य 4.30 बजे पूर्ण हो पाया। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन के 46 कर्मचारियों ने गुल्लक में निकले नोटों और खेरीज की गिनती का कार्य शुरु किया। इन नोटों और खेरीज की सुपुर्दगी के लिए के पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि दोनों गुल्लकों से 10,59,065 रकम निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दो हजार के नए 6 नोट, एक हजार के 194 नोट, पांच सौ के 523 नोट मिले है। व्यवस्था में सह प्रबंधक उमेश सारस्वत, हरिबाबू गौतम, गोविंद शर्मा, मोहनलाल गौतम ने यहयोग किया। 

गिनती में नेपाली मुद्रा और आभूषण भी मिले
 सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की दोनों गुल्लकों में नेपाल की मुद्रा मिली है। वहीं नोटों की गिनती के दौरान मंदिर प्रबंधन को सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, नथ, कुंडल, 3 वंशी, पायजेब, स्वास्तिक, माला प्राप्त हुए हैं। इन वस्तुओं की तोल के साथ सत्यता की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मंदिर के सेवायत भुवन गोस्वामी द्वारा भेंट गुल्लक में डाले गए 500 और 551 के दो चैक भी मिले हैं। 


नौ दिन में 13 गुल्लकों से ढेड़ करोड़ से अधिक
 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद केंद्र सरकार के आदेश के बाद 18 नवंबर से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लक खोलने का कार्य शुरू हो गया। मंदिर में खोली गईं 12 बड़ी गुल्लकों और एक छोटी गुल्लक से मंदिर प्रबंधन को अब 1 करोड़ 54, लाख 3 हजार 964 रुपया मिला है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार 18 नवंबर से शुरु हुए कार्य में 1,2,4,5,6,7,8,10,14,9,11 और 16 नंबर की गुल्लकों के साथ ही एक छोटी गुल्लक खुल सकी हैं। इनमें अब तक 1 करोड़ 1 करोड़ 54, लाख 3 हजार 964 पए मंदिर प्रबंधन ने विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed