फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   martyr ashish malik of up

यूपी का लाल हुआ शहीद, देखने उमड़ी भीड़

Thu, 17 Oct 2013 01:29 AM IST
अमर उजाला, शामली
अमर उजाला, शामली Updated Thu, 17 Oct 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
martyr ashish malik of up

उत्तर प्रदेश में शामली के सल्फा गांव निवासी कश्मीर में तैनात सेना का जवान आशीष मलिक घुसपैठियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया।

विज्ञापन


बुधवार को गांव में शव पहुंचने पर सैकड़ों लोग उसके अंतिम दर्शन को पहुंचे। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

गांव सल्फा निवासी रामकुमार के दो बेटे आशीष मलिक और नीरज मलिक दोनों सेना में हैं। उनका बड़ा बेटा आशीष मलिक वर्ष 2005 में 58 आरआर रेजीमेंट में भर्ती हुआ था और छह महीने से कश्मीर के रामबन में तैनात था।


तीन दिन पूर्व रात में घुसपैठियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच वहां जवानों की घुसपैठियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें आशीष शहीद हो गया।

आशीष की शादी पांच दिसंबर 2012 को थाना सरधना के गांव छुर की अलका से हुई थी। उसकी माता ओमकली का कहना है कि उसके  दो बेटे देश की रक्षा के लिए सेना में हैं, उसे गर्व है कि उसका बेटा देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed