फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man eater killed in up

एक को बाघ ने खाया, दूसरे को हाथी ने कुचला

Sat, 22 Feb 2014 01:18 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
man eater killed in up

वन और वन्य जंतुओं से समृद्ध इस जिले में जंगली जानवर हिंसक होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


भीरा रेंज के पड़रिया बीट के डिम्रौल गांव में बाघ ने 35 साल के छैलबिहारी को निवाला बना लिया जबकि नेपाल सीमा पर चौगुर्जी गांव में हाथियों के झुंड ने 22 साल के मनोहर को पटक-पटक कर मार डाला।

खेत में छिपे बाघ को भगाने के लिए ग्रामीणों ने खेतों में आग लगाई दी। लोगों के शोर से बाघ भागते हुए सिमरिया गांव की ओर चला गया, जहां उसने बलजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति पर हमला बोलकर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

लोगों में मौत से गुस्सा

man eater killed in up

इन घटनाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर वन्य जंतुओं से सुरक्षा करने की मांग की है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने छैलबिहारी के परिवारीजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।

भीरा रेंज के पड़रिया बीट के डिम्रौल गांव निवासी छैलबिहारी बृहस्पतिवार देर शाम शौच के लिए गया था लेकिन वह लौटकर नहीं आया। खोजबीन में लगे परिवार वालों को शुक्रवार की सुबह एक खेत में उसके खून से सने कपड़े मिले।

सूचना मिलने पर पुलिस और जंगलात के कर्मचारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ दो ट्रैक्टरों पर सवार होकर वे छैलबिहारी की तलाश में गन्ने के खेतों में घुसे। एक खेत में छैलबिहारी का अध खाया शव पड़ा मिला।

हाथ‌ियों का झुंड हुआ बेकाबू

man eater killed in up

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग पर बाघ को पकड़ने का दबाव बनाते हुए गन्ने के चार खेतों में आग लगा दी।

यहां से भागा बाघ सिमरिया गांव जा पहुंचा और उसने 40 वर्षीय बलजिंदर पर हमला बोल दिया। बलजिंदर के बाजू पर बाघ के दांत और जांघ पर पंजों के जख्म हैं।

खेतों में आग लगाने की जानकारी मिलने पर डीएफओ नीरज यादव, एसडीएम गोला एसपी सिंह, सीओ टीपी सिंह, सीओ पलिया रामआसरे सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।  

इस बीच भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आतंक मचाए हाथियों के झुंड ने गुरुवार की शाम शौच के लिए गए चौगुर्जी गांव के मनोहर नामक युवक को पटक-पटक कर मार डाला।

हमले के दौरान मनोहर की कमर में हाथी का दांत घुस गया। रीढ़ की हड्डी के अलावा दाएं पैर और हाथ की हड्डी भी टूट गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से हाथियों को भगाया। वन विभाग के रवैये से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन

महज हादसा, मैनईटर नहीं बाघ

man eater killed in up
दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर वीके सिंह के अनुसार छैलबिहारी को निवाला बनाने वाला बाघ मैनईटर नहीं हुआ है।

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी की गाइड लाइन के अनुसार बाघ के हमले की पहली घटना एक्सीडेंट, दूसरी और तीसरी भी आकस्मिक मानी जाती है।

इसके बाद कोई घटना होने पर भी उन स्थितियों पर विचार किया जाता है, जिनमें बाघ ने हमला किया है। उसके बाद ही उसको नरभक्षी घोषित करने अथवा न करने का निर्णय लिया जाता है। नरभक्षी घोषित होने के बाद भी बाघ को मारने की बजाय ट्रैंकुलाइज कर कैद करने को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed