{"_id":"584d4d394f1c1b763a2c355c","slug":"yuvak-kee-laash-milane-se-phailee-sanasanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह थाना क्षेत्र के सिरसागंज रोड स्थित झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी टेनी (22) पुत्र भगवान दास शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। रविवार सुबह सिरसागंज मार्ग से गांव आने वाले रास्ते पर बने काली मंदिर के निकट झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का कहना था कि किसी ने टेनी की हत्या कर शव वहां फेंक दिया है। वहीं युवक के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। मृतक के चाचा पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साबित हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई।
मृत्यु का कारण नहीं हुआ स्पष्ट
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी युवक की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।