{"_id":"6a9473cc269d14dc990e398f","slug":"youth-shot-while-lying-at-warehouse-brother-in-law-accused-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165749-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गोदाम पर लेटे युवक को मारी गोली, साले पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गोदाम पर लेटे युवक को मारी गोली, साले पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार रात घर के पास गोदाम पर बैठे युवक को गोली मार दी गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से पीजीआइ सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन युवक के साले पर आरोप लगा रहे हैं।
भोगांव क्षेत्र के गांव रुई निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र रविवार की रात 8:30 बजे के करीब घर पास अपने गोदाम पर बैठा था। वहां कुछ लोग आए और गालियां देने लगे। तभी एक हमलावर ने पीछे से गोली चला दी। गोली पुष्पेंद्र की पीठ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए। पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पीजीआइ सैफई रेफर कर दिया है। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुष्पेंद्र के परिजन ने आरोप लगाया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसके कारण साले ने ही गोली मारी है।
विज्ञापन