फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Firozabad and Mainpuri dominate weightlifting competition.

Mainpuri News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में फिरोजाबाद और मैनपुरी का दबदबा

Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Firozabad and Mainpuri dominate weightlifting competition.
फोटो 12 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भार उठाने का प्रयास करता ​खिलाड़ी। संवाद
भोगांव। नेशनल इंटर कॉलेज में शनिवार को मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फिरोजाबाद और मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा की टीमों के 46 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के संरक्षक नकुल सक्सेना ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मंडलीय स्तर के आयोजन खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मंच देते हैं। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में फिरोजाबाद की खुशी और रुचिका तथा मैनपुरी की दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मैनपुरी की शिवानी और फिरोजाबाद की कृष्णा व तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में फिरोजाबाद की टीम ने छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं, मैनपुरी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। निर्णायक की भूमिका सचिन, भुवनेश और आयुष ने निभाई। इस दौरान प्रधानाचार्य मदन कुमार, खेल शिक्षक ओमकांत दुबे, अतुल प्रताप सिंह, शशिकांत तिवारी, रोशन सिंह, विवेक सिंह, दीपक मिश्रा, विनय कुमार, नवल किशोर राजपूत, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed