{"_id":"651aa60d3df9c8405e025365","slug":"youth-riding-bike-died-in-collision-with-tractor-in-mainpuri-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जन सुविधा केंद्र से घर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जन सुविधा केंद्र से घर लौट रहा था
Mon, 02 Oct 2023 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Oct 2023 04:44 PM IST
सार
मैनपुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह जन सुविधा केंद्र से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि युवक आधार कार्ड में संशोधन कराने बाजार गया था।
विज्ञापन
हादसा बिछवां थाना क्षेत्र में हुआ। किन्हावर गांव निवासी रवि कुमार (25) के आधार कार्ड में कुछ कमी थी। रविवार की शाम को वह कस्बा बाजार आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए गया था। काम करवाने के बाद जब वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पड़ने वाले एक पेट्रोल पंप के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
हादसे में रवि उछलकर दूर दा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस रवि को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।