{"_id":"6a42b34a35a8e2b63c0b5882","slug":"youth-on-his-way-to-the-gym-injured-in-a-knife-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162055-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जिम जा रहे युवक को चाकू से वार कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जिम जा रहे युवक को चाकू से वार कर किया घायल
Mon, 29 Jun 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। जिम जा रहे युवक पर रविवार शाम को चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान युवक ने भाग कर जान बचाई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला मांधाता निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि रविवार शाम को वह गांव चंदपुरा स्थित जिम सेंटर पर जा रहा था। वह कार से गांव के बाहर गमा देवी मंदिर के पास पहुंचा। तभी गांव के रहने वाले युवक ने अपनी बाइक सामने लगा दी। कार रुकते ही हमलावर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उस पर चाकू से वार किया। हमले के दौरान युवक ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन