फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth drowns while bathing near canal bridge; police engaged in search operation.

Mainpuri News: नहर पुल के पास नहाते समय युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 15 Jul 2026 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing near canal bridge; police engaged in search operation.

विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला घनराजपुर देवरई गेट निवासी एक युवक बुधवार की दोपहर घिरोर रोड स्थित नहर पुल के पास नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम सहित बचाव दल मौके पर पहुंच गया। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चला। नहर में युवक की तलाश जारी है।
मोहल्ला घनराजपुर देवरई गेट का रहने वाला 35 वर्षीय तौफीक बुधवार की सुबह 9:30 बजे अपने मित्र आशीष निवासी मोहल्ला भीमनगर के साथ घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर नहाने गया था। दोनों नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तौफीक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में पीछे की ओर गहरे पानी में चला गया। आशीष ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसने परिजन सहित पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। तहसीलदार अखिल गोयल तथा क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी जुटाई। शाम को एटा से फ्लड विभाग का स्टीमर लेकर बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने स्टीमर की सहायता से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। राजस्व विभाग, पुलिस टीम और बचाव दल नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed