फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   youth committed the rape of a teenager in a marriage ceremony In Mainpuri

Mainpuri: शादी समारोह में किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत करने गए पीड़िता के पिता को परिवार के साथ मिलकर पीटा

Wed, 18 Jan 2023 08:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 08:25 PM IST
सार

मैनपुरी में शादी समारोह में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
youth committed the rape of a teenager in a marriage ceremony In Mainpuri
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 जनवरी की शाम शादी समारोह था। शादी में गई गांव की ही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के बाद जब किशोरी के पिता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने पीट पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी 16 जनवरी की शाम गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। वहां आरोपी गगन ने उसे पकड़ लिया और खींच कर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना के बारे में जब किशोरी के परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी का पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर गया तो आरोपी व उसके परिजन ने उनकी पिटाई कर दी। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed