फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of youth who had left for a job found in a distributary canal.

Mainpuri News: नौकरी के लिए निकले युवक का शव रजवहा में मिला

Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who had left for a job found in a distributary canal.
मैनपुरी। अहमदाबाद जाने के लिए शनिवार दोपहर घर से निकले करहल क्षेत्र के गांव किरथुआ निवासी मिथुन कठेरिया (25) का शव रविवार सुबह खरपरी रजवहा में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मोर्चरी पहुंचे। परिजन हत्या कर शव को रजवहा में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के गांव किरथुआ का रहने वाला मिथुन कठेरिया पांच भाइयों में सबसे बड़ा था, वह छोटे भाई के साथ अहमदाबाद में स्थित एक डेयरी में काम करता था। करीब चार-पांच माह पहले गांव आ गया था। शनिवार की दोपहर को नौकरी पर वापस जा रहा था। परिजन ने घर के पास से ही उसे शहर जाने के लिए ऑटो में बैठाया था। रविवार सुबह परिजन को सूचना मिली कि मिथुन का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के खरपरी रजवहा में पड़ा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है। मृतक मिथुन की मां ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


शादी के सपने देख रहे थे घरवाले

मिथुन कठेरिया पांच भाइयों में सबसे बड़ा था, घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली थीं। शनिवार को ही मिथुन पास के गांव में शादी के लिए लड़की देखकर लौटा था और रिश्ता लगभग तय हो चुका था। परिजन की आंखें बेटे के नए सफर और खुशियों के सपने बुन रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की खोज कर रही पुलिस

मिथुन का शव रजवहा में मिला है लेकिन उसका मोबाइल गुम है। पुलिस मोबाइल खोज रही है, जिससे कोई जानकारी हासिल हो सके। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को मिथुन ने आखिरी बार किससे बात की, इसकी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed