फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young Woman's Objectionable Video Goes Viral on Social Media

Mainpuri News: सोशल मीडिया पर वायरल किया युवती का आपत्तिजनक वीडियो

Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Young Woman's Objectionable Video Goes Viral on Social Media

विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आपत्तिजनक वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है।
कस्बा के एक गांव की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती एलाऊ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदार के यहां रह कर पढ़ाई कर रही थी। रिश्तेदार का दिव्यांग पुत्र आए दिन युवती को परेशान करता आ रहा था। इंटर पास करने के बाद युवती अपने घर आ गई। मगर युवक ने पीछा नहीं छोड़ा, वह लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा है। जब उसने साफ मना कर दिया तो उसके फोटो एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक कमेंट लिख रहा है। रिश्तेदार के बेटे की हरकतों से परेशान होकर परिजन ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो उसने शादी तुड़वा दी। धमकी दे रहा है कि कहीं और शादी नहीं करने देगा। युवती मानसिक तनाव में है, परिजन से शिकायत करने के बाद भी युवक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed