{"_id":"58766c234f1c1b7940ba7d2d","slug":"young-spoke-to-the-legislators-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा बोले रोजगार दिलाने वाला हो विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा बोले रोजगार दिलाने वाला हो विधायक
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
युवा बोले रोजगार दिलाने वाला हो विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में उत्सुकता है। वोट बनने के बाद 19 फरवरी को विधायक चुनने के लिए चित्रगुप्त डिग्री कालेज के युवाओं की अपनी-अपनी राय है। अधिकांश युवा मतदान कर रोजगार दिलाने, ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे हैं। युवाओं का कहना है कि ईवीएम मशीन से वह पहली बार मतदान करेंगे।
बीएससी फाइनल के छात्र अमन चौहान का कहना है कि पहली बार वह 19 फरवरी को जिले का विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे। यह दिन उनके लिए यादगार होगा। वह उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे जो युवाओं को रोजगार दिलाएगा। एमए प्रीवियस की छात्रा स्वेता चौहान का कहना है कि इस बार उनका वोट बना है। मतदाता पहचान पत्र भी उन्हें मिल गया है। वह 19 फरवरी को सबसे पहले उठकर मतदान करने जाएंगी। वह ऐसे विधायक को चुनना चाहते हैं जो जनपद में शिक्षा का शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करे।
एमएस की छात्रा मोनिका का कहना है कि उन्होंने मतदान के बारे में सुना तो है लेकिन अपना वोट पहली बार डालने को लेकर उनके मन में उत्सुकता है।
बीए की छात्रा कुमारी सोनी का कहना है कि वह साफ और सुथरी छवि वाले नेता को वोट करेंगे। वह जिले का विकास चाहती हैं। साथ ही युवा नेता को तबज्जो देंगी। युवा ही युवाओं की सुनते हैं और समझते हैं।