{"_id":"64c8f5c565384990240b6700","slug":"young-man-who-went-to-graze-goats-died-due-to-electrocution-in-mainpuri-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खेत पर बिजली की केबल में आ रहा था करंट, चपेट में आकर तड़पने लगी बकरियां; बचाने में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खेत पर बिजली की केबल में आ रहा था करंट, चपेट में आकर तड़पने लगी बकरियां; बचाने में युवक की मौत
Tue, 01 Aug 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:40 PM IST
सार
मैनपुरी में एक खेत पर बिजली की केबल में करंट आ रहा था। चपेट में आकर पास में चर रही बकरियां तड़पने लगी। उन्हें बचाने में युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत पर लगी केबल में आ रहे करंट की चपेट में बकरियां आ गईं। उसे बचाने में बकरी मालिक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मामला बेवर थाना क्षेत्र के कुचलिया मोहल्ले का है। यहां के निवासी अशोक कुमार (45) बकरी पालन कर जीवन यापन कर रहा था। सोमवार को वह जीएसएम डिग्री कॉलेज के पीछे खेत पर बकरियां चरा रहा था। शाम के समय उसकी दो बकरियां खेत में टूटी पड़ी बिजली के केबल की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
बकरियों को तड़पता देख अशोक उन्हें बचाने के लिए भागा। बचाते समय वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर गया। देर शाम बची हुईं बकरियां वापस घर पहुंच गईं। असोक के न पहुंचने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने अशोक की तलाश करना शुरू कर दी।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव
परिजन ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे तो अशोक का शव पड़ा मिला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुत्र सुनील ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। मां की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। हादसे में पशुपालक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।