फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man strangled neighbor pet dog to death

UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गला घोंटकर मारा...अपमान का बदला लेने के लिए पहले की चोरी, फिर मिला बेजुबान का शव

Mon, 21 Apr 2025 07:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 21 Apr 2025 07:49 PM IST
सार

मैनपुरी में घर से भगाने से गुस्साए युवक ने पड़ोसी के कुत्ते को गला घोंटकर मार डाला। मामले में पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
young man strangled neighbor pet dog to death
dog - फोटो : adobe stock

विस्तार

मैनपुरी के बड़ी नगरिया में शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे आरोपी को युवक ने घर से भगा दिया। इस अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने युवक का पालतू कुत्ता चोरी करने के बाद उसका गला घोंट कर मार डाला। जानकारी पर तलाश करने पर कुत्ते का शव पड़ा मिला। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: आगरा में दर्दनाक हादसा..ट्रक से टक्कर के बाद स्कूटी में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर माैत; देवरानी झुलसी
विज्ञापन




 

कोतवाली क्षेत्र की बड़ी नगरिया निवासी मिथुन सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को पड़ोस का रहने वाला आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पर आया। वह गाली-गलौज करने लगा तो उन्होंने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए थे। 

ये भी पढ़ें-UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल
 

करीब दो घंटे बाद आरोपी उनके घर पर आया और बाहर बंधे पालतू कुत्ते को खोल कर अपने साथ ले गया। देवी रोड बाईपास पर बिजलीघर के पीछे उनके पालतू कुत्ते को रस्सी से गला घोंट कर मार डाला। जानकारी होने के बाद जब वह लोग कुत्ते को तलाश करते हुए बिजली घर के पीछे पहुंचे तो वहां कुत्ते का शव मिला। 

 
विज्ञापन

आरोपी वहां से भाग चुका था। मिथुन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed