Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man shot dead in Mainpuri

मैनपुरी में बड़ी वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने दो दिन पहले भी किया था जानलेवा हमला

Mon, 09 Nov 2026 10:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 10:46 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। दोस्तों के साथ जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man shot dead in Mainpuri
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल में कुछ दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश ने सोमवार शाम को खूनी रूप ले लिया। बाइक से दोस्तों के साथ जा रहे 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले के दौरान जान बचाकर भागे दोस्त ने बताया कि दो दिन पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। एसपी ग्रामीण और सीओ ने पीजीआई सैफई पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई निवासी अरजेश (22) सोमवार शाम को साथी कन्हैया लाल उर्फ काला निवासी किरथूआ और नितिन निवासी कुदइया के साथ पल्सर बाइक से घर आ रहा था। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह कनकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक से आए गांव छबीले निवासी युवक ने उसकी कनपटी को निशाना बनाकर गोली चला दी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

कनपटी पर गोली लगने के बाद अरजेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इस बीच हमलावर अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला। हमले से घबराए अरजेश के दोनों साथी मौके से भाग निकले और गांव आकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद अरजेश के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन पीजीआई सैफई ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी, सीओ अजय सिंह चौहान ने पीजीआई सैफई पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। मृतक के दोस्त कन्हैया ने बताया कि दो दिन पहले भी फायरिंग की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सैफई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

पकड़े गए आरोपी को छोड़ने का आरोप
मृतक अरजेश के दोस्त कन्हैया ने बताया कि दो दिन पूर्व हुए हमले की घटना के बाद पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया था, मगर कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद उसे बिना कार्रवाई ही थाने से छोड़ दिया गया। उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed