{"_id":"65228fd53b9b492ca7054875","slug":"young-man-died-due-to-electric-current-flowing-through-barbed-wire-installed-on-edge-of-field-in-mainpuri-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खेत किनारे लगे कटीले तारों में आया करंट, छूने से युवक की मौत; परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खेत किनारे लगे कटीले तारों में आया करंट, छूने से युवक की मौत; परिजन ने किया हंगामा
Sun, 08 Oct 2023 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:47 PM IST
सार
मैनपुरी में खेत किनारे लगे तारों की बाड़ में करंट आ गया। इसे छूने से युवक की मौत हो गई। परिजन ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
खेत किनारे लगे कटीले तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम खेत पर गए एक युवक की कटीले तार की बाड़ में प्रवाहित करंट से मौत हो गई। परिजन ने बाड़ में करंट छोड़ने वाले खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी अंकित यादव (21) शनिवार की शाम को अपने खेत पर गया था। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत के पास से होकर गुजरा। तभी किसी तरह खेत किनारे लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर युवक बेसुध होकर गिर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचा, जमीन पर गिरी; दहशत में पीड़िता व परिवार
विज्ञापन
युवक को करंट लगने की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। अंकित को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बाड़ में करंट छोड़ने वाले खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंकित की मौत का जिम्मेदार बताया।
यह भी पढ़ेंः- Agra: नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का चल रहा था बड़ा खेल, एसटीएफ ने गोदामों पर की छापेमारी; हजारों लीटर माल बरामद
परिजन का कहना है कि पुलिस खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करे। थाना पुलिस ने भी गांव लालपुर सथिनी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खेत किनारे कटीले तार लगाना है प्रतिबंधित
किसानों को खेत की सुरक्षा को लेकर कटीले, नुकीले और ब्लेड वाले तार लगाना प्रदेश में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग आदेश का पालन नहीं करते। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान हैं। इसके बाद भी लगाए गए इन तारों में फंसकर कई पशु जान गंवा चुके हैं तो कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।