फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man committed suicide by hanging himself In Mainpuri hurt by his wife going to her maternal home

UP: दामाद को किया बेइज्जत... बेटी व बच्चों को लेकर चले गए मायके; बर्दाश्त न कर सका युवक, फंदे से झूला

Tue, 02 Jul 2024 05:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

ससुरालवालों ने दामाद को बेइज्जत किया। बेटी व बच्चों को लेकर मायके चले गए। युवक बर्दाश्त न कर सका। फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself In Mainpuri hurt by his wife going to her maternal home
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दंपती के बीच झगड़े के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बहनोई के साथ अभद्रता की। बहन को अपने साथ मायके ले गए। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर की है। यहां के निवासी कौशलेंद्र (25) कपड़े सिलाई का काम करता था। सोमवार की शाम को पत्नी ज्योती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला तूल पकड़ने के बाद पत्नी ने अपने परिजन को बुला लिया था। 
विज्ञापन

आरोप है कि परिजन ने आकर कौशलेंद्र से अभद्रता की। ज्योती व बच्चे को अपने साथ लेकर घर चले गए थे। इसके बाद कौशलेंद्र ने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह परिजन ने शव को कमरे में लटकते देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस फंदे से शव को उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने आकर अभद्रता की। इसी कारण से कौशलेंद्र ने क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। वहीं कुछ देर बाद मृतक की पत्नी ज्योती थाने पहुंची और अपने ससुरालीजन पर ही आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 


आरोप लगाया कि पति की हत्या करने के बाद घरवालों ने ही शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed