फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Main road in Balrampur in poor condition; villagers facing trouble.

Mainpuri News: बलरामपुर का मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान

Sun, 11 Oct 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Main road in Balrampur in poor condition; villagers facing trouble.
कुरावली। ग्राम पंचायत गंगाजमुनी के मजरा बलरामपुर में मुख्य मार्ग बदहाल है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर नालियां न होने से घरों का पानी रास्ते पर ही जमा हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामवासी रामप्रकाश ने बताया कि करीब 2500 की आबादी वाले गांव को लखौरा और औंछा से जोड़ने के लिए मंडी समिति ने लगभग पांच साल पहले सड़क का निर्माण कराया था। अब सड़क जगह-जगह से टूटकर ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इसी मार्ग से ग्रामीण कुरावली, लखौरा और खेतों तक आते-जाते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। गांव के रहने वाले अतुल यादव, रामपाल, सनोज, बीरेश और कामता प्रसाद ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से परेशानी होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed