{"_id":"6acbc4092ae97785310181e7","slug":"bjp-worker-accuses-station-house-officer-of-harassment-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1183660-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भाजपा कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भाजपा कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
Sun, 11 Oct 2026 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
किशनी। कस्बा निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता ने रविवार को थाना प्रभारी पर कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने की घोषणा की। गांव पृथ्वीपुर में रविवार को पूर्व सपा नेता और वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता उमाकांत यादव ने बताया कि पांच साल से भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से थाना प्रभारी किशनी उनके समर्थकों को पकड़ कर थाने पर बैठा रहे है। जब वह छुड़ाने जाते हैं तब वसूली की जाती है। इसकी शिकायत पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं से की तो कोई सुनवाई नहीं की। इसी से आहत होकर भाजपा ने पार्टी छोड़ दी। उनके साथ कई समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी है।
विज्ञापन