{"_id":"6acbc35b0e4847a9c2048508","slug":"crops-are-getting-damaged-due-to-the-accumulation-of-rainwater-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1183655-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बारिश का पानी भरने से फसलें हो रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बारिश का पानी भरने से फसलें हो रही खराब
Sun, 11 Oct 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार। बेमौसम की बारिश से धान की फसल के खेतों में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से फसल खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। किसान खेतों में भरा पानी निकालने के लिए डीजल पंप सेट का सहारा ले रहे हैं। दन्नाहार गांव के किसान अवधेश यादव ने बताया कि बरसात लेट होने से किसानों ने धान की फसल को जीवित रखने के लिए डीजल पंप सेट से सिंचाई की। तीन दिन की बरसात से धान के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में धान की फसल पकी खड़ी है। ऐसे में किसान अपनी फसल खेत से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए डीजल पंप सेट से खेतों से पानी बाहर निकाल रहे हैं। इसके लिए उन पर अतिरिक्त खर्च पड़ रहा है।
विज्ञापन