फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man committed suicide after being pressurized for marriage

UP: शादी के लिए बनाया दबाव...युवक ने जंगल में कर दिया ऐसा कांड, भाग खड़े हुए लड़की के घरवाले; मच गया चीत्कार

Wed, 25 Jun 2025 08:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Jun 2025 08:51 PM IST
सार

शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। इस दाैरान युवक के घर पर बैठे लड़की के घरवालों में अफरातफरी मच गई। वह भाग खड़े हुए।
 

विज्ञापन
young man committed suicide after being pressurized for marriage
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के गांव महतोली में एक युवक ने शादी के दबाव से परेशान होकर फंदा लगाकर बुधवार शाम आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय युवक का शव उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे जंगल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक ने आत्महत्या से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर किशनी के कटरा सामान क्षेत्र के 8-10 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


वाकया बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए थे। वहां उन्हें विक्रम राठौर (23) निवासी महतोली का शव उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे जंगल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। उन्होंने विक्रम के परिजन को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पेड़ से शव उतारकर जिला चिकित्सालय मैनपुरी ले गई। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम राठौर की शादी चार दिन पहले ही कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराऊ से तय हुई थी। हालांकि, इससे पांच माह पहले कटरा सामान गांव की एक लड़की से उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन विक्रम को वह लड़की पसंद नहीं थी और परिजन ने भी शादी से मना कर दिया था। 

कटरा सामान के लोगों को विक्रम की शादी जसराऊ से तय होने की जानकारी मिली, तो वे क्षेत्र के गांव कंजाहार के एक मध्यस्थ को लेकर महतोली गांव में बुधवार को दिनेश राठौर के घर पहुंच गए। दोपहर 12 बजे से ही घर पर पंचायत चल रही थी। विक्रम और उसके पिता दिनेश पर कटरा सामान की लड़की से शादी करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। 

 

पंचायत को छोड़कर विक्रम राठौर नजर बचाकर एक रस्सी लेकर जंगल की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद जब गांव वालों ने विक्रम के फंदे पर लटके होने की खबर दी तो पंचायत में मौजूद लोग आननफानन में अपनी बाइक और गाड़ियों से भाग गए। 

विक्रम ने फंदा लगाने से ठीक पहले अपने मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेट्स पर एक संदेश छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार सीधे तौर पर कटरा सामान के लोगों को ठहराया था।

 
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इधर, मृतक की मां विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भी कटरा सामान के लोगों पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा रही हैं। घटना के बाद युवक के घर पर ग्रामीण, रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। घर में महिलाओं का करुण विलाप शुरू हो गया।

तीन भाई, दो बहनों में सबसे बड़ा था विक्रम
विक्रम, तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। घर पर आटे की चक्की है, उसको संचालित करता था। इसके अलावा किसान पिता के साथ खेती में सहयोग करता था। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें-UP: कुएं में जहरीली गैस से तीन की माैत...चाचा-भतीजों की एक साथ जली चिताएं, कांप गया कलेजा; रो पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed