{"_id":"6564a30d2e1e682c35049d97","slug":"young-man-accused-of-making-obscene-photos-of-his-wife-sister-in-law-and-mother-in-law-viral-in-mainpuri-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दहेज में कार नहीं मिली... तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो कर दिए वायरल; पति और देवर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दहेज में कार नहीं मिली... तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो कर दिए वायरल; पति और देवर नामजद
Mon, 27 Nov 2023 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:39 PM IST
सार
मैनपुरी में दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप है। पति और देवर सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अश्लील फोटो किए वायरल।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ससुरालीजन ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की तो पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी, साली और सास की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर पति, देवर व अन्य परिजन के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को शहर निवासी एक युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: दहशत में सैन्यकर्मी का परिवार, पड़ोसी करते पीछा और तेजाब डालने की देते धमकी...घर में कैद हुईं बेटियां
विज्ञापन
कुछ दिन पहले पति और देवर ने उसकी, बहन और मां की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। 20 नवंबर को पिता के मोबाइल और ई-मेल आदि सोशल साइट पर वायरल किए। अब फोटो पर अश्लील कमेंट कर रहे है। आरोपी लगातार बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी पति, देवर व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।